विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तमंचे पर डिस्को! दारोगाजी के सामने हुई जमकर फायरिंग और अश्लील डांस

By Ashish MishraEdited By:
Published: Fri, 08 Jul 2016 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2016 02:51 PM (IST)

सीतापुर में दारोगाजी के सामने बार-बालाओं के अश्लील नृत्य के बीच गुंडों ने खुलेआम तमंचे पर डिस्को किया और वर्दी में बैठे दारोगाजी इसका लुत्फ़ उठाते रहे।

News Article Hero Image

सीतापुर (जेेएनएऩ)। यूपी के डीजीपी जावीद अहमद के सख्त निर्देश के बावजूद प्रदेश के तमाम जिलों में हर्ष फायरिंग का सिलिसला लगातार जारी है। हद तो तब हो गई जब पुलिस के संरक्षण में खुलेआम हर्ष फायरिंग की बात सामने आई। सीतापुर में दारोगाजी के सामने बार-बालाओं के अश्लील नृत्य के बीच गुंडों ने खुलेआम तमंचे पर डिस्को किया और वर्दी में बैठे दारोगाजी इसका लुत्फ़ उठाते रहे।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

बता दें कि यह मामला सीतापुर जिले के रामपुर कला के भगवन्तपुर गांव का है, जहां तिलक समारोह में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था। इस तिलक समारोह में दारोगा सीताराम स्वर्णकार भी पहुंचे। वर्दी में बैठे दारोगा जी के सामने दो नाली बन्दूक और देसी तमंचे से जमकर फायरिंग हुई। इस दौरान दारोगाजी भी अश्लील डांस और फायरिंग का मजा लेते दिखे।
फायरिंग और अश्लील डांस का वीडियो सामने आते ही लखनऊ आईजी जोन सतीश गणेश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा सीताराम स्वर्णकार को सस्पेंड कर दिया है और फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से दो नाली बन्दूक और देसी तमंचा भी बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में क्राइम के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें
पिछले महीने यहां हर्ष फायरिंग की कई वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें एक दूल्हे समेत कई लोगों की जान भी गई थी। इसके बावजूद पुलिस के संरक्षण में ऐसी वारदात होने के बाद क्या सिर्फ निलंबन की कार्रवाई से मामला रफा दफा हो जाएगा या फिर आरोपी दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।