विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल गांधी पर जूता फेंकने वाला हरिओम भेजा गया जेल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Tue, 27 Sep 2016 05:05 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 06:05 PM (IST)

राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने हरिओम मिश्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से पत्रकार हरिओम मिश्र पुलिस अभिरक्षा में था।

News Article Hero Image

सीतापुर (जेएनएन)। देवरिया से दिल्ली तक उत्तर प्रदेश को मथने 2500 किलोमीटर की यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कल सीतापुर में रोड शो के दौरान एक युवक ने जूता फेंका था। आज इस युवक को जेल भेज दिया गया।

राहुल गांधी के सीतापुर में रोड शो के दौरान करीब तीन बजे उनकी बस पर एक व्यक्ति ने जूता उछाल दिया। पुलिस से तत्परता बरती और उसको हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान सीतापुर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर जूता फेंकने वाले पत्रकार हरिओम मिश्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

सीतापुर में राहुल पर फेंका गया जूता, जितिन प्रसाद के हाथ में लगा

इसके बाद कल रात राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने हरिओम मिश्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उसके बाद से पत्रकार हरिओम मिश्र पुलिस अभिरक्षा में था।

आज उसको कोर्ट में पेश किया गया। जहां से हरिओम को जेल भेज दिया गया। अब हरिओम मिश्र के मामले में कल सीतापुर के सीजेएम (चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट में सुनवाई होगी।

देखें तस्वीरें : लखीमपुर खीरी में राहुल गांधी का रोड शो

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा था कि उन्होंने कहा कि जूता मुझे नहीं लगा। आरएसएस तथा भाजपा के लोग जितना जूता फेंके। मैं उनसे डरने वाला नहीं हूं।

मौका मिलने पर फिर फेकूंगा जूता

राहुल गांधी की बस पर जूता फेंकने वाले युवक हरिओम मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी के पास शहीदों को श्रद्धजांलि देने का वक्त नही है और वे रोड शो कर रहे है। उसने बताया कि अगर मुझे मौका मिला तो मै राहुल पर दुबारा जूता फेकूंगा। मुझे अपने इस किए पर कोई पछतावा नहीं है। वहीं एसपीजी ने जूता फेंकने वाले शख्स को पकड़कर उसे यूपी पुलिस के हवाले कर दिया।

इंसानियत तार-तारः युवक ने शव घसीटा और सिपाही बनाता रहा वीडियो क्लिप

फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान हरिओम मिश्रा के रुप में की है। हरिओम सीतापुर के हरगांव का रहने वाला बताया जा रहा। वह शहर के शास्त्री नगर में रहता हैं और खुद को पत्रकार बता रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।