विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह वर्ष के बालक की ब्लेड से काट हत्या का प्रयास

By Edited By:
Published: Tue, 15 Jul 2014 09:56 PM (IST)

News Article Hero Image

खैराबाद(सीतापुर): थाना क्षेत्र में एक दरिंदे ने मंगलवार को सनसनी वारदात को अंजाम दिया। दरिंदे ने छह वर्ष के बालक का अपहरण किया, जिसके बाद उसे ब्लेड से काटकर मार डालने का प्रयास किया है। घायल बालक का कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया जा रहा है। दोनों पक्ष एक ही मुहल्ले के निवासी होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है।

कस्बे के मुहल्ला चिल्लाय सरांय निवासी सलीम का 6 वर्षीय पुत्र समीर मुहल्ले के करीब खेल रहा था। उसी दौरान मुहल्ले का शोएब उर्फ लाली वहां पहुंचा और समीर को दबोच लिया। जिसके बाद उठाकर गौरी देवी मंदिर करीब के कब्रिस्तान में ले गया। यहां पर शोएब ने समीर पर ब्लेड से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए। करीब ही रास्ते से लोग निकल रहे थे, जो बालक की चीख सुनते ही शोर मचाते हुए कब्रिस्तान की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर शोएब मौके से फरार हो गया। तब तक समीर गंभीर रूप से घायल हो चुका था। नागरिकों ने घायल को उसके घर पहुंचाया, जिसके बाद परिवारीजनों ने बालक को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल बालक के पिता सलीम ने इस संबंध में मुहल्ले के शोएब उर्फ लाली पुत्र इश्तियाजुल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष दिलेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में शोएब उर्फ लाली के खिलाफ हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।