विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया के स्वस्थ होने का भीड़ करती रही इंतजार

By Edited By:
Published: Wed, 03 Aug 2016 02:30 AM (IST)

वाराणसी : लहुराबीर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रोड शो के दौरान बीमार हो गई। एक हो

News Article Hero Image

वाराणसी : लहुराबीर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी रोड शो के दौरान बीमार हो गई। एक होटल में उनको प्राथमिक उपचार किया जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद हजारों लोगों ने जगह नहीं छोड़ी। लोग एक घंटे तक सोनिया गांधी का इंतजार करते रहे, जोशीले नारे भी लगाए। उनको पूरी उम्मीद थी कि सोनिया गांधी स्वस्थ होकर रोड शो पूरा करेंगी। इस बाबत बीच-बीच में पार्टी की ओर से सूचना भी प्रसारित की जा रही थी लेकिन जब सोनिया गांधी का स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ तो उन्हें निराशा हाथ लगी। वहां पर भीड़ को कम करने के लिए रोड शो को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, राज बब्बर आदि ने जारी रखा लेकिन लोग उनके पीछे न जाकर लहुराबीर में ही डटे रहे। जब सोनिया गांधी का काफिला एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ तब जाकर भीड़ हटी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।