विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब तक के मुख्यमंत्रियों में अखिलेश सबसे विफल : केशव

By Nawal MishraEdited By:
Updated: Sun, 21 Aug 2016 10:46 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने कहा कि केंद्र सरकार की यूपी विकास की योजनाओं में प्रदेश सरकार अड़चन डाल रही है। यह सबसे विफल सरकार है।

News Article Hero Image

वाराणसी (जेएनएन)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि केंद्र सरकार यूपी के विकास की जितनी भी योजनाएं ला रही है उसमें प्रदेश सरकार लगातार अड़चन डाल रही है। प्रदेश में विकास के लिए महत्वपूर्ण इन योजनाओं को लागू करने की दिशा में मानों प्रदेश सपा सरकार बैरियर बन गई है। अखिलेश सरकार अब तक की सबसे विफल सरकार है।

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

प्रेसवार्ता के दौरान मौर्या ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत सोचनीय है, जंगल राज स्थापित हो गया है। यहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तक की हत्या हो रही है। पुलिस वालों की पिटाई के डेढ़ हजार से भी ज्यादा मामले इस सरकार के शासन में अभी तक प्रकाश में आ चुके हैं। यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी को विकास के पथ पर आगे बढऩे के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अभी पूर्वी यूपी में गोरखपुर में बंद खाद कारखाने को चालू करवाया गया है। गरीब जनता के लिए एम्स को गोरखपुर में खोला जा रहा है। यूपी सरकार केंद्रीय धन का उपयोग तक नहीं कर पा रही है। मात्र 15 फीसद खर्च कर यह सरकार बाकी धनराशि केंद्रीय सरकार को वापस कर दे रही है। यह सरकार नहीं चाहती कि यूपी में विकास हो। सवाल किया कि जब बरसात का मौसम था तो वरुणा कारीडोर बनाने का काम क्यों शुरू किया गया। बाढ़ के कारण जनता का करोड़ों रुपये पानी में बर्बाद करने की क्या आवश्यकता थी। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की। बसपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चार साल तक दलितों की याद नहीं आई। अब चुनाव में चिंता जताई जा रही है।