विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोटबंदी आठ लाख करोड़ का घोटाला, मोदी के अमीर दोस्तों का लोन माफः केजरीवाल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 07 Dec 2016 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:32 PM (IST)

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी के पर 85 लोगों की मौत कत्ल है। नोटबंदी की स्कीम और नीयत ख़राब है। इसको लागू भी गलत तरीके से किया गया है।

News Article Hero Image

वाराणसी (जेएनएन)। आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि नोटबंदी 8 लाख करोड़ का घोटाला है। इतना रुपया बड़े अरबपतियों ने लोन के रूप में डकार लिया है। एक लाख 14 करोड़ का लोन अपने अमीर दोस्तों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफ़ कर दिया है। इसलिए आज काशी की जनता के बीच वोट मांगने नहीं आया। देश बचने की भीख मांगने आया हूं। पीएम की नोटबंदी से देश में हड़कंप मच गया है। नौकरियां जा रही हैं। उद्योग बंद हो रहे हैं। किसान परेशान हैं। लोग बेटियों की शादी नहीं कर पा रहे हैं। किसान खुदकशी कर रहे हैं। जो लोग नोटबंदी के चलते मर रहे हैं वह वास्तव में मरे नहीं उन 85 लोगों का कत्ल किया गया है। नोटबंदी की स्कीम भी ख़राब है, नीयत भी ख़राब और लागू भी गलत तरीके से किया गया।

कैशलेस अर्थव्यवस्था की कोशिश में लगी भाजपा कहीं वोटलेस न हो जाए

शुगर मरीज पर भ्रष्टाचार के खिलाफ15 दिन भूखा रहा

केजरीवाल ने वाराणसी में कहा कि वह शुगर के मरीज हैं फिर भी भ्रष्टाचार के लिए 15 दिन भूखा रह कर लड़ाई लड़ी है। यदि मोदी जी की स्कीम से भ्रष्टाचार ख़त्म होता तो सबसे आगे मैं खड़े हो कर मोदी-मोदी करता। मैंने उनके स्वच्छ भारत, योगा और सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है। यह स्कीम मोदी जी ने अमीर देश के लिए लाई है। पूरे देश को लाइन में लगा दिया। स्विस बैंक वाले 648 लोगों की सूची की फाइल है, उन्हें नहीं पकड़ रहे। वह सब मोदी के दोस्त हैं। हमने 49 दिन की सरकार में 32 अफसरों को जेल भेज था।

नोटबंदीः जो नोट नष्ट करने थे, आरबीआइ ने बैंकों को थमा दिए

नोटबंदी से भ्रष्टाचार दोगुना

केजरीवाल ने कहा कि 2000 के नोट से भ्रष्टाचार कैसे ख़त्म होगा। अब घूस देने के लिए कम नोट ले जाने होंगे। भ्रष्टाचार दोगुना हो गया। काला धन ख़त्म नहीं हुआ। आतंकवादियों के पास से 2000 के नोट मिल रहे हैं। भाजपा वालों के यहां से भी 2000 के नोट मिल रहे हैं। यह 8 लाख करोड़ का घपला है। इतना रुपया बड़े अरबपतियों ने लोन के रूप में डकार लिया है। एक लाख 14 करोड़ का लोन अपने अमीर दोस्तों का मोदी ने माफ़ कर दिया। आप लोगों में से किसी आम आदमी या किसान का कर्ज माफ नहीं करते।

कैशलेस अर्थव्यवस्था की कोशिश में लगी भाजपा कहीं वोटलेस न हो जाए

नोटबंदी से पहले मोदी के दोस्तों का धन ठिकाने

अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह और बीजेपी के काले धन से देश भर में जमीन खरीदी गई फिर मोदी के अमीर दोस्तों ने अपना काला धन ठिकाने लगाया तब जाकर नोट बंदी की गई। विजय माल्या मोदी जी का बेस्ट फ्रेंड है। उसका 8 हजार का कर्ज था। उसे विमान से मोदी ने लन्दन भेज दिया। अब मोदी कहते हैं कि उन्हें पता नहीं चला। अब लन्दन की सरकार से माल्या का लाने के लिए बात करने का झूठ बोला जा रहा है।

नोटबंदी आजाद भारत में अब तक सबसे बड़ा घोटालाः अरविंद केजरीवाल

ऑनलाइन चंदा ले भाजपा

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास सबसे अधिक काला धन है। पार्टी पूरा चंदा ब्लैक में लेती है। नोटबंदी के पहले अमित शाह और भाजपा के काले धन से देशभर में जमीनें खरीदी गईं। यदि मोदी कालाधन खत्म करना चाहते हैं तो पार्टी चंदा ऑनलाइन लें, पेटीएम से लें। यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी का चंदा एक नंबर में लिया जाता है।

डेढ़ घंटा विलंब से पहुंचे

मौसम के चलते केजरीवाल करीब ढाई घंटे विलंब से पहुंचे। बनारस एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड करने से पहले दृश्यता कम होने के चलते आसमान में ही कुछ देर तक चक्कर लगाता रहा। अंतत: दोपहर 3.15 पर सभा स्थल पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सीधे माइक संभाला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।