Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मौसम ने फिर बदली करवट

    By Edited By:
    Updated: Wed, 06 Jan 2016 06:53 PM (IST)

    अल्मोड़ा : बुधवार को मौसम ने पहाड़ में फिर मिजाज बदल लिया। प्रात: से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। स ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा : बुधवार को मौसम ने पहाड़ में फिर मिजाज बदल लिया। प्रात: से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। सायंकाल में तो समूचा आकाश बादलों से घिर गया। साथ ही ठंडी हवा चलने से कड़ाके की सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    बीते दिन मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही। लेकिन बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आकाश में मेघों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। सायंकाल में आकाश बादलों से घिर गया। ठंडी हवा के झोकों से ठिठुरन भरी ठंड रही। इसका सर्वाधिक असर फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले लोगों पर पड़ा। इधर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम विभाग प्रयोगशाला में अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।