विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एबीवीपी ने किया चीनी उत्पाद व खरीदारों के विरोध का ऐलान

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 01:12 AM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दीपावली पर चीन निर्मित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। साथ ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दीपावली पर चीन निर्मित उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। साथ ही चाइनीज सामान खरीदने वालों का भी पुरजोर विरोध का ऐलान किया। कार्यकर्ताओं ने चीन का पुतला फूंक सांकेतिक तौर पर चाइनीज उत्पादों को आग के हवाले किया।
राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थियों ने लोगों से चीनी वस्तुओं के पूर्ण बहिष्कार तथा खरीदने वालों के विरोध का ऐलान किया। साथ ही लोगों से क्षेत्र दीपावली त्योहार में चीनी वस्तुएं न खरीदने का आह्वान किया।

पढ़ें-सितारगंज में ग्रामीणों ने सिर पर कफन बांधकर निकाला जुलूस
संगठन मंत्री मनीष राणा ने कहा कि यदि हम लोग चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे तो पाकिस्तान खुद ही कमजोर पड़ जाएगा। इस दौरान चीन का पुतला आग के हवाले किया गया।

पढ़ें: रामनगर में वन कर्मियों का उत्तराखंड सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा
प्रदर्शनकारियों में परिषद के नगर प्रमुख मनीष राणा, नगर संयोजक मयंक कांडपाल, अक्षय पांडे, साहिल बेलवाल, अनिकेत सिंह नेगी, राहुल रौतेला, राहुल अधिकारी, हेमंत रेखाड़ी, गौरव पांडे आदि मौजूद रहे।

पढ़ें: कांग्रेसी बोले, पूर्व विधायक सुबोध उनियाल आए तो करेंगे विरोध प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।