Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अल्‍मोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्‍कार जारी

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2016 11:21 PM (IST)

    अल्‍मोड़ा में आंगबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्यबहिष्‍कार जारी है। इस कारण केंद्रों में कार्य पूरी तरह से ठप है। प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी न किए जाने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोडा, [जेएनएन]: अल्मोड़ा में 27 वें दिन भी आंगनबाडी केंद्रों का संचालन ठप रहा। कार्य बहिष्कार पर उतरी आंगनबाडी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं यहां गांधी पार्क पर जुटी। उन्होंने धरना देते हुए जबर्दस्त नारेबाजी कर तीखे तेवर दिखाए।
    प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि सरकार अविलंब नहीं जागी, तो आंदोलन अब उग्र रूप धारण करेगा।

    पढ़ें: उत्तरकाशी में गुस्साए ग्रामीणों ने गंगोत्री हाईवे किया जाम
    उन्होंने सभा कर केंद्र सरकार को भी जमकर कोसा। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सुनीता तिवारी, पुष्पा जोशी, गीता जोशी, बीना भट्ट, राधा जोशी, गीता बिष्ट, भावना लोहनी समेत बडी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं शामिल हुई।

    पढ़ें: बागेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आंदोलन जारी

    पढ़ें: उत्तराखंड: वित्तमंत्री को घेरने जा रहे मिंडा श्रमिकों को पुलिस ने रोका