Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्‍ली से आ रही बस के ब्रेक फेल, चालक की सूझ-बूझ से बची यात्रियों की जान

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2016 07:00 AM (IST)

    दिल्‍ली से पिथौरागढ़ आ रही एक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को मलबे के ढेर पर चढ़ा दिया। इससे बस सड़क पर पलट गई औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: बस चालक की सूझ-बूझ से 28 यात्रियों की जान बच गई। हुआ यूं आज दिल्ली-पिथौरागढ़ से आ रही रोडवेज बस के क्वारब के समीप ब्रेक फेल हो गए। इस पर चालक ने बस को मलबे के ढेर पर चढ़ा दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला।

    घटना आज सुबह अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब के समीप की है। उत्तराखंड रोडवेज की बस (यूके 07पीए 1128) दिल्ली से पिथौरागढ़ आ रही थी। बस में करीब 28 यात्री सवार थे। इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए।

    पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल

    इस पर चालक दीवान सिंह निवासी गरुडाबाज (अल्मोडा) ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे पड़े मलबे के ढेर पर चढ़ा दिया। इससे बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को पिथौरागढ़ भेजा गया।

    पढ़ें:-ब्रेक फेल होने पर पहाड़ से टकराई कार पलटी, एक ही परिवार के आठ लोग घायल