विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 22 May 2017 02:24 PM (IST)Updated: Tue, 23 May 2017 05:07 AM (IST)

अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली के समीप बस के ऊपर पहाड़ी से विशालकाय बोल्डर गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत
श्रद्धालुओं की बस पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पांच की मौत

रानीखेत (अल्मोड़ा), [जेएनएन]: हल्द्वानी-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग-87 पर गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की चलती बस पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। हादसे में बस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। ये सभी लोग जागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। दिल दहला देने वाली दुर्घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई।

गढ़वाल मंडल में पौड़ी जिले के पदमपुर कच्ची कॉलोनी कोटद्वार से 25 श्रद्धालुओं का दल शनिवार को बस बुक कर कुमाऊं की धार्मिक यात्रा पर निकला था। दल के सदस्यों ने रविवार को नैनीताल में नैना देवी के दर्शन के बाद अल्मोड़ा में मां नंदादेवी व चितई में गोल्ज्यू महाराज की पूजा-अर्चना की। सोमवार को सभी लोग जागेश्वर धाम (अल्मोड़ा) में महादेव के दर्शन कर लौट रहे थे।

दोपहर बस अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर लोहाली के पास पहुंचा ही था कि पहाड़ी दरक गई और विशालकाय बोल्डर ने बस के पिछले हिस्से को चपेट में ले लिया। बस में चालक और हेल्पर समेत 27 लोग सवार थे। घायलों को उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में भर्ती कराया गया है।

 यह भी पढ़ें: बरातियों से भरी मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, पांच की मौत

यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़ में बाइक खाई में गिरी, एक की मौत 

यह भी पढ़ें: देहरादून से त्यूणी जा रही ओवरलोड यात्री बस टोंस नदी में समाई, 45 मरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।