Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रीयल कर्मी गए हड़ताल पर, लोगों की फजीहत

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 08 Dec 2016 05:30 AM (IST)

    उत्तराखंड कलक्टेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने तीन दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे कलक्ट्रेट, तहसील ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोडा, [जेएनएन]: उत्तराखंड कलक्टेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने तीन दिनी कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इससे कलक्ट्रेट, तहसील में लोगों की भी फजीहत हुई।
    कर्मचारी कलक्ट्रेट के ढांचे का पुनर्गठन, नायब तहसीलदार के दस फीसद पद कलेक्ट्रेट कर्मियों की पदोन्नति से भरने तथा कलक्ट्रेट कर्मी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

    पढ़ें-खटीमा में किसानों की चेतावनी, भुगतान नहीं हुआ तो चुनाव बहिष्कार
    हड़ताल के चलते प्रमाण पत्र जारी करने का काम नहीं हो सका। वहीं महत्वपूर्ण फाइलें भी डंप पड गई हैं। इससे लोगों ने परेशानी तो उठाई ही, साथ ही अधिकारी वर्ग भी परेशान हुआ।

    पढ़ें-नैनीताल में कलक्ट्रेट कर्मियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
    इस मौके पर कर्मियों ने धरना भी दिया। इसमें अल्मोडा कलेक्टेट में संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह खलझूनियां, गोविंद सिंह अधिकारी, ललित भाकुनी, दीपा पांडे, किशन सिंह लटवाल, दीपक तिवारी आदि कई कर्मचारी शामिल रहे।

    पढ़ें: छात्रावास में बुनियादी जरुरतों के लिए छात्रों ने छेड़ा आंदोलन

    खबरें और भी