Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2016 05:55 AM (IST)

    विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। इसके चलते लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    अल्मोड़ा, [जेएनएन]: पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर सार्थक पहल नहीं होती तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
    कार्य बहिष्कार के चलते कलक्ट्रेट व तहसीलों में कामकाज ठप रहा। इससे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। कर्मचारी कलक्ट्रेट के पुनर्गठन, नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नति का कोटा निर्धारित करने, शैक्षिक योग्यता स्नातक कर ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

    पढ़ें-ऋषिकेश में ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय में की तालाबंदी
    कलक्ट्रेट मिनिट्रीयल कर्मचारी संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष ईश्वर सिंह खलझूनिया ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारी मांगों की तरफ शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    पढ़ें: खेती बचाने को सड़क पर उतरी नारी शक्ति, जोरदार प्रदर्शन
    धरने पर बैठने वालों में किशन लटवाल, दीपक तिवारी, मनोज कांडपाल, दीपा पांडे, ललित भाकुनी, खष्टी अल्मिया आदि शामिल थे।
    पढ़ें: आंदोलन की राह पर उत्तराखंड के कर वसूली अधिकारी

    पढ़ें:- रोडवेज कर्मियों ने आरएम दफ्तर में दिया धरना

    खबरें और भी