विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदमाशों ने एटीएम मशीन को तोड़ा, पर नहीं मिले रुपये...

By Sunil NegiEdited By:
Published: Thu, 24 Nov 2016 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 25 Nov 2016 03:01 AM (IST)

अल्‍मोड़ा जिले के द्वाराहाट में बदमाशों ने एसबीआइ के एटीएम मशीन को निशाना बनाया। मशीन तोड़ने के बाद उन्‍हें निराशा हाथ लगी। क्‍योंकि मशीन में कैश नहीं था।

News Article Hero Image

द्वाराहाट, [जेएनएन]: रानीखेत कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर कफड़ा स्थित एसबीआइ के एटीएम पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बाहर शीशे का दरवाजा क्षतिग्रस्त कर भीतर घुसे बदमाशों ने मशीन को भी तोड़ डाला। एटीएम में रुपये न होने से बड़ी वारदात टल गई।

हाईवे कफड़ा के लोगों ने गुरुवार की सुबह एटीएम का मुख्य शीशा टूटा देखा। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बैंक कर्मियों को सूचना दी गई। एटीएम मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

पढ़ें-भालू की पित्त के साथ युवक गिरफ्तार, ऐसे करता था शिकार

बाद में थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम को काफी नुकसान पहुंचा है। जांच में पता लगा कि उसमें रुपये नहीं थे। इससे बड़ी घटना टल गई। मालूम हो कि इससे पूर्व भी इसी एटीएम को निशाना बनाने का प्रयास किया गया था। क्षेत्रवासियों ने एटीएम के आस-पास रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

पढ़ें:-दसवीं के छात्र ने मां के खाते से उड़ाए 4.70 लाख, दोस्तों के लिए खरीदी...

पढ़ें:-चोरी की दो कार के साथ काशीपुर पुलिस ने चार को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।