विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के बाद मंडप से थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानिए

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Wed, 01 Mar 2017 07:00 AM (IST)

अल्‍मोड़ा में एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद घर जा रहा था। लेकिन बीच रास्‍ते पुलिस ने वाहन रोक लिया। जहां से वे घर पहुंचने के बजाय थाने पहुंच गए।

शादी के बाद मंडप से थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानिए
शादी के बाद मंडप से थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, जानिए

अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अल्‍मोड़ा में यहां कम उम्र की लड़की से शादी करने का एक मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन समेत कुछ लोगो को रोक लिया और फिलहाल हिरासत में लेकर थाने ले गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोण्डा अलीगढ निवासी एक युवक की परंपरानुसार पनुवानौला क्षेत्र के गांव खोला की एक नाबालिग से हुई। देर शाम नाबालिग को ब्‍याह कर शाम बारात वापस गोंडा लौट रही थी।
इसी बीच किसी मुखबिर ने रेगुलर व राजस्व पुलिस को कम उम्र की लड़की को ब्याह कर ले जाने की शिकायत कर दी। इससे पुलिस हरकत में आई। अल्मोड़ा पुलिस ने कोतवाल उत्तम सिंह के नेतृत्व में बलढोटी के पास नजर रखी।
जहां कुछ देर बाद दूल्हा-दुल्हन का वाहन रोक लिया। उससे कुछ किमी पीछे राजस्व उप निरीक्षक बहादुर सिह ने बारातियो का छोटा वाहन रोक लिया। पुलिस देर रात दूल्हा-दुल्हन तथा वर पक्ष के कुछ लोगो को थाने ले आई। जहां पूछताछ हुई।
कोतवाल ने बताया कि लड़की अपनी उम्र 18 साल बता रही है। मगर स्पष्ट प्रमाण सामने आने के बाद ही उम्र स्पष्ट हो पाएगी। जिसका प्रमाण जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। अगर लड़की की उम्र कम निकली, तो फिर कार्रवाई होगी। देर रात तक उन्हें थाने में ही बिठाया रखा।