विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अल्‍मोड़ा में कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 01 Sep 2017 11:42 AM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 08:56 PM (IST)

अल्‍मोड़ा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

अल्‍मोड़ा में कार खाई में गिरी, छह लोग घायल
अल्‍मोड़ा में कार खाई में गिरी, छह लोग घायल

अल्‍मोड़ा, [जेएनएन]: आधी रात करीब ढाई बजे चितई के निकट एक आल्टो खाई में गिर गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। आपदा प्रबंधन विभाग के खोज एवं बचाव दल ने रेस्क्यू कर सभी को बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

आल्टो कार मालिक हिमांशू चला रहा था। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग के खोज एवं बचाव दल रेस्क्यू के लिए मौके पर जा पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद कार सावर सभी को बाहर निकाला और बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई, जबकि राजेन्द्र का इलाज चल रहा है। 

राजेन्द्र की माने तो मेले से लौटते वक्त चितई के पास एक वृद्ध मिला। रात होने की वजह से वृद्ध को कार में बैठा लिया और उसके गांव सिराड़ छोड़ दिया। वापसी के दौरान सिराड़ प्राइमरी स्कुल के पास बारिश और कोहरे की वजह से कार खाई में जा गिरी। 

घायलों की पहचान राजेन्द्र (26) पुत्र दीवान सिंह, भास्कर(19) पुत्र भूपाल सिंह, साहिल(18)पुत्र महेंद्र सिंह, पंकज(23)पुत्र ललित, अमित(22) पुत्र भूपेंद्र और हिमांशू(25)पुत्र कृष्ण सिंह सभी निवासी पनकोट मुनौरि के हैं। इनमे राजेन्द्र की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं प्राथमिक इलाज के बाद अमित और हिमांशु को घर भेज दिया गया।

 

 यह भी पढ़ें: सड़क पर पलटा पर्यटकों का वाहन, तीन घायल

यह भी पढ़ें: पहाड़ी रास्‍ते पर बस का स्टेयरिंग फेल, तभी हुआ चमत्‍कार और...

यह भी पढ़ें: दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्ची सहित चार घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।