Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    युवकों ने अस्‍पताल में मचाया उत्‍पात, नाराज डॉक्‍टर हड़ताल पर गए

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Mon, 11 Jul 2016 08:24 AM (IST)

    बागेश्‍वर में बीती रात युवकों ने दवाई न मिलने पर अस्‍पताल में खूब हंगामा काटा। अगले सवेरे नाराज डॉक्‍टरों और कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान कर लिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बागेश्वर, [जेएनएन]: जिला अस्पताल में बीती रात चार युवकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में दवा तक नहीं है। उत्पात और सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था न होने से नाराज डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आज हड़तपाल कर ली। पढ़ें, आगे क्या हुआ।
    बीती रात बागेश्वर के जिला अस्पताल पर भारी कटी। दरअसल, चार युवकों ने मरीजों के लिए दवाई न होने न होने पर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा लगभग देर रात तक चलता रहा।

    पढ़ें: चंद्रभागा झुग्गी-झोपड़ी के लोगों ने तहसील परिसर में किया प्रदर्शन
    आज सवेरे नाराज डॉक्टरों सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी हडताल पर चले गए। डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों ने सुरक्षा न मिलने पर काम नहीं करने को कहा। अस्पताल के डॉक्टर एसके त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने अस्पताल में हंगामा करने वाले एस कपूर और बिन्नी सहित चार युवकों पर एफआईआर दर्ज की।
    उधर, डॉक्टरों की हडताल के चलते मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पडा। हालांकि बाद में जिपंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। बाद में डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ली।

    पढ़ें: उत्तराखंड सरकार मृतकों के आश्रित को देगी सरकारी नौकरी