विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गणाईगंगोली की जगह महोली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 19 Dec 2016 07:00 AM (IST)

गलतफहमी के चलते सीएम हरीश रावत का हेलीकाप्टर बागेश्वर जिले के रीमा के महोली में उतरा। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री देहरादून को रवाना हो गए।

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री हरीश रावत को हेलीकॉप्टर से उतरना था गणाईगंगोली में लेकिन तकनीकी चूक से उनका हेलीकॉप्टर बागेश्वर जिले के रीमा स्थित महोली में उतर गया। अचानक गांव में हेलीकॉप्टर उतरने से लोगों की वहां भीड़ लग गई।

हुआ यूं कि पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट से जब सीएम रावत को गणाईगंगोली जाना था। जहां उन्हें विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करना था। बताते हैं कि हेलीकॉप्टर जब गणाईगंगोली के कार्यक्रम स्थल के ऊपर आया तो सिग्नल (हेलीपैड से संकेत) न मिल पाने के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर की दिशा बदल दी।

पढ़ें: मेरे खिलाफ ऐसी बातें हो रही हैं, जो राजनीति शब्दकोष में नहीं: सीएम
गलतफहमी में हेलीकाप्टर बागेश्वर जिले के रीमा के महोली में उतरा। यहां कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री देहरादून को रवाना हो गए। इधर एसडीएम श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के महोली गांव में कुछ देर रुकने की सूचना मिली है। संभवतया गलत कोआर्डिनेशन के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। इधर गणाईगंगोली में सीएम के न आने पर विधायक नारायण राम आर्य ने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

पढ़ें: पांच हजार से ज्यादा शिक्षा प्रेरकों को हरीश सरकार का तोहफा

पढ़ें: उत्तराखंड में संविदा पर लिए जाएंगे आउटसोर्स कर्मचारी