विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी में नहीं है गुटबाजी

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 30 May 2017 04:00 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय ली जा रही है। पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी में नहीं है गुटबाजी
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पार्टी में नहीं है गुटबाजी

बागेश्वर, [जेएनएन]: कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी राय ली जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जा रहा है। पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। विचारों की अभिव्यक्ति गुटबाजी नहीं कही जा सकती। 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को फिर से स्थापित करने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। हर जिले व ब्लाक में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहा हूं। कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया जा रहा है। चुनाव में हार के बाद पार्टी के अंदर जरूर बिखराव आया है। इसी को ठीक करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा कि जो फीडबैक मिलेगा उसके बाद कार्ययोजना तैयार की जाएगी और पार्टी उसी लाइन में फिर मजबूती से आगे की रणनीति पर काम करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने इससे पहले भी कई दौर देखे हैं। 1979 का दौर, फिर साइनिंग इंडिया का दौर। ऐसा ही अब देख रहे हैं। यह कोई नई बात नही है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता सब जानता है। फिर से पार्टी मजबूती से खड़ी होगी। उन्होंने केंद्र व राज्य में भाजपा सरकार को लोगों को छलने वाला बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार तीन महीने में ही पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: बोले अजय भट्ट, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने को भाजपा वचनबद्ध

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम हरीश रावत ने 'डबल इंजन की सरकार' पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: राज्य में नहीं लगेगा कोई नया कर: वित्त मंत्री प्रकाश पंत