विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी के मामले में युवक को चार साल का कारावास

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 18 Mar 2017 01:44 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 04:05 AM (IST)

बागेश्‍वर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने चोरी के मामले मे एक आरोपी को दोषी करार दिया। जज ने दोषी को ...और पढ़ें

चोरी के मामले में युवक को चार साल का कारावास
चोरी के मामले में युवक को चार साल का कारावास

बागेश्वर, [जेएनएन]: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने चोरी के आरोपी गबूरी निवासी भुवन राम को दोष सिद्ध होने पर चार वर्ष का कारावास व दो हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। 
आरोपी ने गत 27 अक्टूबर 2015 को सुंदर सिंह की दुकान से पांच हजार रुपये लगभग व एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपी को कपकोट पुलिस ने चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया गया था। सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्य व अधिवक्ता मोहन राम आर्य ने की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।