विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा दे फौजी तीन साल से कर रहा दुष्कर्म, युवती पहुंची थाने

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 24 Jun 2017 04:18 PM (IST)

सेना में तैनात जवान पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा दे फौजी तीन साल से कर रहा दुष्कर्म, युवती पहुंची थाने
शादी का झांसा दे फौजी तीन साल से कर रहा दुष्कर्म, युवती पहुंची थाने

गरुड़, बागेश्वर [जेएनएन]: सेना में तैनात जवान पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बैजनाथ थाना क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सेना के जवान गागरीगोल निवासी रवि पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडे से तीन-चार साल पहले से उसका प्रेम प्रसंग है। 

युवती के मुताबिक रवि असम में तैनात है। वह जब भी घर आता है तो शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा है। जब उससे शादी की बात करती तो वह टाल-मटोल करने लगता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसने शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: लिफ्ट देकर महिला को पिलाया नशीला जूस, होश आया तो लूट चुकी थी अस्मत

यह भी पढ़ें: मौसी गई घर से बाहर, मौसा ने लूटी भतीजी की अस्मत

यह भी पढ़ें: बगीचे में पानी पीने जा रही किशोरी को पकड़ा और किया सामूहिक दुष्‍कर्म