Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कमरे में आग लगी, पुलिस ने मकान मालिक पर ठोका जुर्माना

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Fri, 12 Aug 2016 07:00 AM (IST)

    बागेश्‍वर में एक घर में किरायेदारों से खाना पकाने के दौरान कमरे में आग लग गई। किरायेदार तो वहां से भाग निकले लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बागेश्वर, [जेएनएन]: बागेश्वर में एक घर में किरायेदारों द्वारा खाना पकाने के दौरान कमरे में आग लग गई। किरायेदार तो डर के मारे भाग गए लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान मालिक को दबोच लिया और जुर्माना ठोंक दिया।
    जानकारी के अनुसार, थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि टीट बाजार लालपुल गरुड़ थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर के पास नवीन चंद्र खोलिया पुत्र पूरन चंद्र खोलिया निवासी लाल पुल के मकान में कुछ लेबर किराए पर रहते थे।

    पढ़ें: एसएसपी दून ने अपने पीआरओ को बनाया थानेदार
    सुबह करीब आठ बजे लेबरों के द्वारा खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर जलाया गया। गैस लीक होने से कमरे में आग लग गई। आग लगते ही सभी मजदूर मारे डर के अपना सामान वहीं छोड़कर कमरे से भाग गए। आग लगने से लेबरों का सारा सामान जल गया।

    पढ़ें: खटीमा में धर्मांतरण मामले की जांच शुरू
    सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे में जले हुए सामान में पांच एयर गन और चार मोबाइल फोन बरामद किये। साथ ही एक एटीएम कार्ड (स्टेट बैंक) परशुराम के नाम से मिला। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने किरायेदारों का वैरिफिकेशन नहीं कराने के चलते मकान मालिक नवीन पर पांच हजार रूपये का अर्थदंड वसूला।

    पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि सड़क किनारे खड़े ट्राला में अचानक लग गई आग...

    खबरें और भी