विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोन से दोस्ती, शादी के दिन हुआ ऐसा कि चौंक जाएंगे आप...

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 22 Dec 2016 12:09 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 05:50 PM (IST)

शादी का वादा कर पहले युवक प्रेमिका से दुष्कर्म करता रहा। दबाव पड़ने पर शादी का दिन तय हुआ, लेकिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गैरसैंण, चमोली [जेएनएन]: युवक ने पहले फोन से युवती से दोस्ती की। फिर उससे शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा। जब दबाव पड़ा तो हर बार प्रेमी शादी को टालता रहा। एक दिन शादी तय हुई और प्रेमिका दुल्हन बनी, लेकिन ऐन वक्त पर बरात लड़की की चौखट पर नहीं आई। और अचानक दुल्हन घर से गायब हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक रोहिड़ा दुर्गा प्रसाद कपर्वाण के अनुसार तीन वर्ष पूर्व फोन पर गैरसैंण विकासखंड के मठकोट निवासी बलवंत सिंह पुत्र बचन सिंह के संपर्क में एक युवती आई। दोनों में प्रेम प्रसंग बढ़ने लगा। आरोप है कि युवक गैरसैंण, कर्णप्रयाग से लेकर देहरादून तक कई बार युवती को ले गया।

पढ़ें-दुल्हन एक और दावेदार दो, तीनों पहुंचे थाने, जानिए
इन स्थानों पर उसने युवती से जीवन संगिनी बनाने का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए ज्यादा दबाव पड़ने पर 18 अप्रैल 2016 शादी की तिथि तय की गई। ऐन वक्त पर युवक ने अवकाश नहीं मिलने का बहाना बनाते हुए शादी को मई माह तक टाल दिया।
आरोप है कि मई माह में फिर से माता के निधन की बात कहकर युवक ने शादी टाल दी। इसके बाद 14 दिसंबर 2016 की तारीख शादी के लिए तय हुई। बरात वाले दिन दुल्हन बनी युवती को युवक का फोन आया और उसने किन्हीं कारणों से बरात नहीं आने की जानकारी दी। युवक ने युवती को गांव कठपतियाखाल में मिलने की इच्छा जताई।

पढ़ें: कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
इस पर दुल्हन बनी युवती परिजनों को बिना बताए सहेली के साथ युवक के बताए स्थान पर पहुंच गई। जहां युवक पहले से इंतजार कर रहा था। वह युवती और उसकी सहेली को 17 किमी दूर गैरसैंण ले आया। जहां युवक ने कुछ देर बाद आने की बात कहते हुए दोनों को श्रीनगर के एक होटल में भेज दिया।

पढ़ें: दो पतियों ने ही कर दिया पत्नियों का सौदा, सात गिरफ्तार
उधर, शादी के दिन दुल्हन के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवतियों को बरामद कर लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ 17 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने स्वयं को 15 गढ़वाल रायफल का जवान होने व गांव गैरसैंण नगर स्थित गांवली का निवासी बताया था। पुलिस ने जब इस बात की छानबीन की तो युवक की ओर से दी गई जानकारी गलत निकली।
पढ़ें: युवक के शादी से इन्कार पर पंचायत में महिला ने मारी चप्पल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।