Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बदरीनाथ धाम में बीएसएनएल की थ्री जी सेवा शुरू

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2016 03:06 AM (IST)

    बदरीनाथ धाम में बीएसएनएल ने थ्री जी सेवाएं शुरू कर दी। इसका लाभ यहां आने वाले यात्रियों के साथ ही स्थानीय जनता को मिलेगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बदरीनाथ, चमोली [जेएनएन]: भू वैकुंठ श्री बदरीनाथ धाम में भारत संचार निगम लिमिटेड की थ्री जी सेवाएं शुरू हो गई। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक ने बदरीनाथ धाम में इस सेवा का विधिवत उद्घाटन किया।
    अभी तक बदरीनाथ धाम में बीएसएनएल की टू जी सेवा चालू थी। बावजूद इसके इसका लाभ भी लोगों को कभी कभार ही मिलता था। कनेक्टिविटी की यहां हमेशा समस्या रहती है।

    पढ़ें-बरड़ परियोजना की टरबाइन खराब, बिजली उत्पादन ठप
    बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बदरीनाथ धाम स्थित बीएसएनएल के कार्यालय में इस सेवा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हाइ स्पीड डाटा ट्रांसफर, वीडियो कॉलिंग व आनलाइन सर्विस का लाभ स्थानीय लोगों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों को मिलेगा।

    पढ़ें-कंपनी का ठेकेदार कर रहा था बिजली चोरी, भड़के क्षेत्रवासी, ईई का किया घेराव
    इस मौके पर बीएसएनएल के कार्यालय में बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ थ्री जी सेवा को आम जनता के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह, बीएसएनएल के महाप्रबंधक श्रीनगर एमपी गुप्ता, एजीएम रमेश कुमार रेड्डी, थानाध्यक्ष मदन लाल, जोशीमठ के जेटीओ हर्षवर्धन सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।
    पढ़ें-उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी बिजली की प्रीपेड मीटर योजना

    पढ़ें-यहां चीड़ के पेड़ों पर ही बांध दिए बिजली के तार

    खबरें और भी