विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंदन के रायल कॉलेज ऑफ आर्ट में चमोली के दीपक का चयन

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 18 Mar 2017 04:02 AM (IST)

चमोली जनपद के विकासखंड घाट के जाखणी गांव निवासी दीपक का चयन विश्व की शीर्ष यूनिवर्सिटी रायल कॉलेज आफ आर्ट ...और पढ़ें

लंदन के रायल कॉलेज ऑफ आर्ट में चमोली के दीपक का चयन
लंदन के रायल कॉलेज ऑफ आर्ट में चमोली के दीपक का चयन

गोपेश्वर, [जेएनएन]: विकासखंड घाट के जाखणी गांव निवासी दीपक का चयन विश्व की शीर्ष यूनिवर्सिटी रायल कॉलेज आफ आर्ट एंड डिजाइन लंदन में मास्टर आफ फाइन आर्ट में रिसर्च के लिए हुआ है। रिसर्च के लिए उन्हें स्कालरशिप भी मिलेगी।

दीपक सिंह कठैत की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज घाट से हुई। वर्ष 2004 में दीपक ने इंटर किया। दीपक ने 2006 में ललित कला महाविद्यालय नई दिल्ली से फाइन आर्ट में दाखिला लेकर 2010 में स्नातक किया। 

2017 फरवरी में दीपक ने विश्व के शीर्ष आर्ट एंड डिजाइन यूनिवर्सिटी रायल कॉलेज आफ आर्ट में स्कालरशिप पर मास्टर आफ फाइन आर्ट के लिए परीक्षा दी थी। 13 मार्च को उन्हें चयन की सूचना मिली है। 

दीपक का कहना है कि सितंबर से सेमेस्टर शुरू हो जाएगा। दीपक दाखिले की तैयारियों में जुटा हुआ है। विकासखंड घाट के जाखणी गांव के किसान परिवार में जन्मे दीपक का शुरू से ही कला को लेकर जिज्ञासा थी। इसी को उन्होंने शिक्षा का आधार भी बनाया। 

दीपक का चयन विश्व के बड़े आर्ट कॉलेज में पढ़ने के लिए हुआ है तो परिवार के साथ गांव में खुशी की लहर है। दीपक का कहना है कि इस विश्वविद्यालय में 60 देशों से एक हजार से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययन के लिए आएंगे। दीपक का कहना है कि कला में पढ़ाई का शौक तो बहुत रखते हैं, लेकिन सरकार का सहयोग न मिलने के कारण विदेश से पढ़ाई सामान्य परिवारों के युवाओं के लिए सपना ही है। उनका कहना है कि राज्य सरकार को ऐसे छात्र छात्राओं को सहयोग करना चाहिए जिन्हें विदेशों में पढ़ाई का अवसर मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: अंगूठा लगाने का दर्द ऐसा हुआ कि जुट गई बालिका शिक्षा में

यह भी पढ़ें: 76 की उम्र में भी शिक्षा का चिराग रोशन कर रहे सुल्तान

यह भी पढ़ें: टीचर की नौकरी छोड़ जला रहा लोगों के घरों के चूल्हे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।