विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार टूटा रेकार्ड, बदरीनाथ पहुंचे साढ़े सात लाख यात्री

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 12 Sep 2017 11:49 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM (GMT+05:30)

करीब सात साल के बाद इस बार श्रीबदरीनाथ धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या का रेकार्ड टूट गया। इस बार ...और पढ़ें

इस बार टूटा रेकार्ड, बदरीनाथ पहुंचे साढ़े सात लाख यात्री
इस बार टूटा रेकार्ड, बदरीनाथ पहुंचे साढ़े सात लाख यात्री

बदरीनाथ, चमोली [जेएनएन]: श्री बदरीनाथ धाम में सात वर्ष बाद यात्रियों का रेकार्ड टूटा है। 2010 के बाद इस वर्ष अभी तक सात लाख श्रद्धालु बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। मंदिर समिति को इस वर्ष रेकार्ड आय भी प्राप्त हुई है। अभी तक यात्रियों से 11 करोड़ 50 लाख की आय प्राप्त हो चुकी है।

छह मई को कपाट खुलने के बाद 10 सितंबर तक बदरीनाथ धाम में सात लाख पचास हजार यात्री भगवान के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर चुके हैं। इन यात्रियों से 11 करोड़ 50 लाख की आय श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को हुई है। 

मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह का कहना है कि मौसम साफ रहने के चलते भी यात्रियों की संख्या वर्तमान समय में बढ़ी है। उन्होंने बताया कि 2010 में साढ़े नौ लाख यात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए थे। उसके बाद इस वर्ष अभी तक साढे सात लाख यात्री यहां पहुंच चुके हैं। कपाट बंद होने तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

2128 यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन 

सोमवार को पूरे दिनभर कुल 2128 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।वहीं गौरीकुंड को 1200 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। बरसात के बाद एक बार फिर से केदारनाथ यात्रियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। 

प्रत्येक दिन एक हजार से दो हजार के बीच यात्री बाबा केदार के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। सोमवार को कुल 2128 यात्रियों ने केदारनाथ पहुंचकर भोले बाबा के दर्शन किए। जिसमें 1100 पुरूष, 968 महिलाएं, 48 बच्चे, 7 विदेशी पुरूष व 5 महिलाएं शामिल है। कपाट खुलने से अब तक यात्रियों के दर्शन करने का कुल आंकड़ा 416002 पहुंच चुका है। वहीं गौरीकुंड से लगभग 1200 यात्रियों को केदारनाथ की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ में शंकरन नंबूदरी ने संभाला नायब रावल का पद

यह भी पढ़ें: चारधाम में चढ़ावे पर श्रद्धालुओं ने दिखाई दरियादिली, खूब की धन वर्षा

यह भी पढ़ें: भविष्य पुराण में 12 प्रकार के श्राद्धों का है वर्णन, जानिए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।