यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जोशीमठ पुलिस ने चरस तरस्कर को किया गिरफ्तार
नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चमोली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चरस बरामद की। ...और पढ़ें

चमोली, [जेएनएन]: जोशीमठ पुलिस ने चरस की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 470 ग्राम चरस बरामद की गई।
चमोली पुलिस ने इन दिनों नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। गत रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान जोशीमठ डिग्री कॉलेज के निकट एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उससे यह चरस बरामद हुई।
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी धनवीर शाह पुत्र विजेंद्र लाल शाह निवासी ग्राम थैंग पटवारी क्षेत्र पांडुकेश्वर है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक त्योहारी सीजन के मद्देनजर अभियान को जारी रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर में एक किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में 32 किलो चरस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार