Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 19 May 2017 06:00 AM (IST)

    फूलों की घाटी में हिमखंड काटकर पैदल मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पैदल मार्ग खोलने के लिए दस मजदूर लगाए गए ...और पढ़ें

    विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू
    विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू

    जोशीमठ(चमोली), [जेएनएन]: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में हिमखंड काटकर पैदल मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की ओर से पैदल मार्ग खोलने के लिए दस मजदूर लगाए गए हैं। पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि जल्द ही मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा।

    समुद्रतल से 4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी के लिए पर्यटकों की आवाजाही एक जून से शुरू होनी है। लेकिन, इस वर्ष घाटी को जाने वाले पैदल मार्ग में भारी-भरकम हिमखंड जमे हुए हैं। बामणधौड़ के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में हिमखंडों ने फूलों की घाटी का रास्ता रोका हुआ है। इसी के मद्देनजर गुरुवार से पार्क प्रशासन ने घाटी को जाने वाले पैदल मार्ग की मरम्मत शुरू कर दी। फिलहाल दस मजदूरों की मदद से बामणधौड़ में हिमखंड काटने का कार्य शुरू किया गया है।

    नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि एक जून से पहले पैदल मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा। बताया कि मार्ग में पुष्पावती नदी पर बने लकड़ी के पुलों से आवाजाही में दिक्कतें आती हैं। इसलिए इस बार इन पुलों के दोनों ओर सपोर्ट लगाए जाएंगे। डीएफओ ने बताया कि इस बार हनुमानचट्टी-कुंडखाल होते हुए भी पर्यटकों को फूलों की घाटी में भेजने की योजना है। इस मार्ग पर 500 मीटर क्षेत्र में हिमखंड आने से पैदल मार्ग टूटा हुआ है। इसकी मरम्मत का कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: विशाल हिमखंड ने रोका फूलों की घाटी का रास्ता

    यह भी पढ़ें: बदरीनाथ के लिए अवरोध बनेगा भूस्खलन जोन

    खबरें और भी