विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेतों से बंदर भगाने को बाहर निकला दुकानदार, वापस लौटा तो देखा...

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2016 05:50 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 20 Sep 2016 02:00 AM (GMT+05:30)

निजमूला बाजार में दुकानदार को खेतों से बंदर भगाना भारी पड़ा। बंदर भगाकर जब वह वापस लौटा तो किसी ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गोपेश्वर, [जेएनएन]: निजमूला बाजार में दुकानदार को खेतों से बंदर भगाना भारी पड़ा। बंदर भगाकर जब वह वापस लौटा तो किसी ने दुकान से हजारों रुपये की नकदी से भरा बैग उड़ा दिया।
तहसील चमोली के निजमूला बाजार में दया सिंह पुत्र चंद्र सिंह की दुकान है। वह सोमवार को अपनी दुकान खोलने के बाद पास के ही खेतों में बंदर भगाने के लिए गए।

पढ़ें- घर में घुसे चोर, पड़ोस के लोगों को कुंडी लगाकर किया घरों में बंद
जब वह वापस लौटे तो देखा कि दुकान से किसी ने बैग गायब कर दिया। बैग में 35 हजार की नकदी व आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि दस्तावेज रखे हुए थे।

पढ़ें-हल्द्वानी में मोबाइल की दुकान के ताले तोड़कर चोरी
मामले में भुक्तभोगी की ओर से राजस्व पटवारी चौकी गौंणा में तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले भी निजमूला के निकट ब्यारा में दो दुकानों से चोरी हो चुकी है।
पढ़ें: मंदिर के दान पात्र से चोरी कर रहा था युवक, तभी किसी ने उसे...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।