विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड प्रदेश के सभी कॉलेज होंगे फ्री वाई फाई

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 19 Apr 2017 04:00 AM (IST)

उच्च शिक्षा व सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी कॉलेज जल्द वाई-फाई फ्री कर दिए जाएंगे। इसके लिए 23 करोड़ रुपए का खर्चा आना है।

उत्तराखंड प्रदेश के सभी कॉलेज होंगे फ्री वाई फाई
उत्तराखंड प्रदेश के सभी कॉलेज होंगे फ्री वाई फाई

चंपावत, [जेएनएन]: उच्च शिक्षा व सहकारिता राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी कॉलेज जल्द वाई-फाई फ्री कर दिए जाएंगे। इसके लिए 23 करोड़ रुपए का खर्चा आना है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के 57 महाविद्यालयों में रिक्त पद एक महीने के अंदर भर जाएंगे।

चंपावत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 100 महाविद्यालय हैं। इनमें से 22 कॉलेजों के पास अपनी जमीन नही है। 34 के पास अपने भवन नही है।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की दशा सुधारने के लिए 962 करोड़ रुपये की जरूरत है, लेकिन अभी उनको केवल 162 करोड़ रुपये ही मिले। अन्य भरपाई के लिए केंद्र सरकार से मांग की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए नए कॉलेज तो खोल दिए, लेकिन सुविधाएं नहीं दी। अब उच्च शिक्षा को बेहतर करने के लिए कुछ कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। इसमें 180 दिन पढ़ाई अनिवार्य की जाएगी। कालेजों में आवश्यक रूप से ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। हर महाविद्यालय में 50 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह निर्णय लेने के लिए पहले छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से रायसुमारी भी की जाएगी। इसके लिए 2424 एप भी लांच किया जाएगा। वे ट्वीट करके भी अपनी राय दे सकते है।

उच्च शिक्षा मंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के 100 कालेज नेक के दायरे में आ गए है। इनको सरकार पांच करोड़ रुपया देगी। जो कुछ मानकों को पूरा कर रहे है, उन्हें भी तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे। 

हार के बाद किशोर को मति भ्रम

वंदे मातरम पर दिए गए कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बयानों पर चुटकी लेते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रावत ने कहा कि लगातार हार के बाद उनका मन विचलित हो गया है। अब वह इस तरह की बहकी बातें कर रहे है। वह वरिष्ठ नेता हैं, उनका सम्मान है। वह कुछ भी कहें।

पाकिस्तान के नारे लगे तो प्राचार्य सस्पैंड 

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रावत ने कहा कि जिस कॉलेज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगेंगे। वहां के प्राचार्य का सस्पैंड कर दिया जाएगा। कॉलेज में 10 बजे राष्ट्रगान व छुट्टी के समय चार बजे राष्ट्रगीत गाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को नहीं आएगी दिक्कत: सीएम 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनता से माफी मांगें: भाजपा

यह भी पढ़ें: मैं वंदेमातरम नहीं बोलूंगा, भाजपा मुझे राज्‍य से बाहर कर दिखाए: किशोर