विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बनबसा में तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 10 Jul 2017 08:57 PM (IST)

चंपावत के बनबसा में आज देर सांय चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक तस्कर को तीन किलो चरस के साथ पकड़ा है।

बनबसा में तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
बनबसा में तीन किलो चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बनबसा(चंपावत), [जेएनएन]: आज देर सांय चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक तस्कर को तीन किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी ने बताया कि वह नेपाल के महेंद्रनगर से चरस लाकर पीलीभीत (यूपी) बेचने जा रहा था।

एसएसबी के असिस्टैंड कमांडेंट सोडा कल्जी ने बताया कि उनकी नेपाल सीमा में तैनात एफ कंपनी आज देर सांय नेपाल से आ और जा रहे लोगों की चेंकिग कर रही थी। इस दौरान नेपाल से आ रहे अब्दुल हमीद (67वर्ष)पुत्र अब्दुल मजीद निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की तलाशी के दौरान उसके पास से तीन किलो चरस बरामद की गई। एसएसबी ने आरोपी को बनबसा रेगुलर पुलिस को सौंप दिया है।

 यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में डेढ़ किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार

 यह भी पढ़ें: चंपावत में आठ किलो चरस के साथ तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: चरस तस्करी के मामले में दोषी को 16 साल की कैद