Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चंपावत में गंगा दशहरा पर्व पर घरों में लगाए द्वार पत्र

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 04 Jun 2017 04:08 PM (IST)

    जनपद भर में गंगा दशहरा पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने द्वार पत्र लगाकर घरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की कामना की। ...और पढ़ें

    चंपावत में गंगा दशहरा पर्व पर घरों में लगाए द्वार पत्र
    चंपावत में गंगा दशहरा पर्व पर घरों में लगाए द्वार पत्र

    चंपावत, [जएनएन]: जनपद भर में गंगा दशहरा पर्व परंपरागत रूप से मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने द्वार पत्र लगाकर घरों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की कामना की। पवित्र जलाशयों और सरोवरों में स्नान के बाद विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना हुई।

    उल्लेखनीय है कि गंगा दशहरा को पृथ्वी में गंगा का अवतरण दिवस माना जाता है। लोग इस रोज विशेष पूजा अर्चना करते हैं। पुरोहितों द्वारा यजमानों के आवासों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए द्वार पत्र लगाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। 

    कहा जाता है कि द्वार पत्र लगाने से आवास और परिसरों को दैवीय और प्राकृतिक बाधाओं से मुक्ति मिलती है। यहां तक कि वज्रपात से भी रक्षा होती है। इसी मंगल कामना के साथ रविवार को जनपद भर के विभिन्न हिस्सों में यह पर्व धूमधाम से मनाया गया।

    पुरोहित, दीपक कुलेठा, सुरेश पुनेठा, रमेश पुनेठा, उमाशंकर कुलेठा, खिलानंद पांडेय, धर्मानंद पांडेय, गिरीश कलौनी, राकेश पांडेय आदि ने घर-घर जाकर यजमानों को द्वार पत्र दिए। 

     यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्‍था की डुबकी 

     यह भी पढ़ें: केदारनाथ में यात्रियों को ठंड से बचाएगा इलेक्ट्रिक कंबल

    यह भी पढ़ें: केदारनाथ त्रासदी ने ऐसा झकझोरा की बनारस से बदरीनाथ पैदल पहुंचे देवाशीष

    खबरें और भी