यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, रेस्टोरेंट संचालक झुलसा
लोहाघाट स्थित एक रेस्टोरेंट में रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर बाहर फेंकने के दौरान रेस्टोरेंट संचालक आग की चपेट में आकर झुलस गया।

चंपावत, [जेएनएन]: लोहाघाट नगर के डाकबंगला रोड के समीप रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर पर आग लग गई। इससे रेस्टोरेंट स्वामी बुरी तरह झुलस गया।
सुबह नगर के डाक बंगला रोड के निकट पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह महर के मकान के नीचे के तले में बने अमित रेस्टोरेंट है। यहां एकाएक गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई।
यह भी पढ़ें: छप्पर में लगी आग, बेटे की मौत; मां झुलसी
इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक अमित सिंह ने सूझबूझ के साथ सिलेंडर को रेस्टोरेंट से बाहर फेंक दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। आग से रेस्टोरेंट में रखा फ्रीज व अन्य समान भी जल गए। अमित को उपचार के लिए सीएचसी लोहाघाट ले जाया गया है।

