Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बनबसा में पुलिस ने चरस के साथ बाइक सवार युवक को दबोचा

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 05 Nov 2017 08:39 PM (IST)

    बनबसा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे चरस बरामद की। ...और पढ़ें

    बनबसा में पुलिस ने चरस के साथ बाइक सवार युवक को दबोचा
    बनबसा में पुलिस ने चरस के साथ बाइक सवार युवक को दबोचा

    चंपावत, [जेएनएन]: बनबसा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उससे चरस बरामद की। 

    देर रात पुलिस की टीम आर्मी कैंट के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

    इस युवक के पास से एक किलो चार सौ ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी युवक हेमराज बोहरा पुत्र हयात सिंह बोहरा निवासी ग्राम  शक्तिबुंगा थाना दूधपोखरा जिला चंपावत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद 

    यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत कूद भागा स्मैक तस्कर

    यह भी पढ़ें: बागेश्‍वर में 150 ग्राम चरस के साथ एक व्‍यक्ति गिरफ्तार