विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में जून माह में 11 फीसद कम बरसे बादल

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 04:48 PM (IST)

मानसून के उत्तराखंड में सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही हो, लेकिन जून में अब तक बारिश के आंकड़े ...और पढ़ें

उत्तराखंड में जून माह में 11 फीसद कम बरसे बादल
उत्तराखंड में जून माह में 11 फीसद कम बरसे बादल

देहरादून, [जेएनएन]: मुहाने पर खड़े मानसून के उत्तराखंड में भले ही इस बार सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही हो, लेकिन जून में अब तक बारिश के आंकड़े कुछ और ही कह रहे हैं। इस अवधि में राज्यभर में बारिश सामान्य से 11 फीसद कम है। चमोली और देहरादून जिलों को छोड़ दें तो बाकी जनपदों से बदरा रूठे-रूठे से हैं। 

हालांकि, मौसम विभाग की भाषा में 19 फीसद कम या ज्यादा बारिश को सामान्य कहा जाता है, लेकिन यहां अधिकांश जिलों में वर्षा इससे कहीं अधिक कम है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश बढ़ेगी।

वर्षाकाल का पहला महीना जून चल रहा है, लेकिन शुरुआत से ही उत्तराखंड में बादलों का रुख बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता। जून में राज्य में सामान्यत: 167.8 मिमी वर्षा होती है। गत वर्ष इस माह बारिश चार फीसद अधिक रही थी। इस वर्ष को ही लें तो एक से 28 जून तक सामान्य तौर पर 149.7 मिमी वर्षा होती है, जबकि इस अवधि में हुई 133.1 मिमी। यानी 11 फीसद की कमी।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो जून में अब तक चमोली और देहरादून ही ऐसे जनपद हैं, जहां बारिश सामान्य से अधिक रही। इन जिलों में वर्षा में क्रमश: 72 व 55 फीसद की अधिकता रही। वहीं, तीन जिले ऐसे हैं, जहां अधिकता सात से 12 फीसद है। कमी के लिहाज से देखें तो ऊधमसिंहनगर जिले में सर्वाधिक 78 फीसद की कमी रही। इसके अलावा सात जिलों में कमी का प्रतिशत 12 से 42 तक रहा।

यह भी पढ़ें: चमोली में बादल फटने से मकान ध्वस्त, यमुनोत्री हाईवे बंद

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, बाधित हो रही सड़कें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।