विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह और रामदेव के इशारे पर हुई बगावत

By Edited By:
Published: Wed, 23 Mar 2016 10:23 PM (IST)

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शा

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और योग गुरु बाबा रामदेव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए बगावत शाह और रामदेव के इशारे पर की गई।

राजीव भवन में बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से प्रदेशों में कांग्रेस की सरकारों को गिराने पर तुली हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए वोट और जनमत के माध्यम से प्रयास करने के बजाय धनबल और बाहूबल से कांग्रेस सरकारों को गिरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर मौजूद बगावत अमित शाह और रामदेव के इशारे पर हुई। कांग्रेस के बागियों ने शाह और राम देव के साथ संपर्क स्थापित किया था। इस बाबत उन्होंने सबूत होने का दावा भी किया है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्य मंत्री विजय बहुगुणा सहित कांग्रेस के बागी नेताओं की बसंत पंचमी के मौके पर सरकार के साथ बातचीत हुई थी। यह तय हुआ था कि बजट सत्र के बाद उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा, लेकिन उन्होंने कांग्रेस के भरोसे को तोड़ दिया। सरकार को अस्थिर करने के विरोध में 26 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 28 मार्च के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।