विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अहंकार में चूर भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाने की दे रही धमकी: हरीश रावत

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 27 Mar 2016 12:29 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 27 Mar 2016 01:46 PM (GMT+05:30)

उत्‍तराखंड में सियासी उठापटक के बीच सीएम हरीश रावत ने भाजपा और पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा पर निशाना साधा। सीएम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में सियासी उठापटक के बीच सीएम हरीश रावत ने भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि अहंकार में चूर होकर भाजपा छोटे से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि वे स्टिंगबाजों, डिफेक्शनबाजों के खिलाफ जनता के बीच में जाएंगे। सीएम हरीश रावत ने यह बात आज बीजापुर हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या
सीएम हरीश रावत ने कहा कि मैं इसे उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या का एक और प्रयास के रूप में देखता हूं। पहले भाजपा धनबल और दूसरा राष्ट्रपति शासन लगाने की धमकी रूप में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। सीएम ने कहा कि वह इसकी निंदा करते हैं।

मेरा डीएनए और राज्य की जनता का डीएनए एक
सीएम ने कहा कि मेरा डीएनए राज्य का डीएनए है। मेरा डीएनए आयातित नहीं है। अब लड़ाई स्टिंगबाजों और डिफेक्शनबाजों से है। वहीं, सीएम ने चुनाव में जाने के संकेत के सवाल पूछे जाने पर भी स्पष्ट ज़वाब नहीं दिया। सीएम से लोगों से अपील कि इसकी निंदा की जाए। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जनता के बीच जाऊंगा।

विजय बहुगुणा पर साधा निशाना
सीएम हरीश रावत ने पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भी निशान भी साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम की ओर से राज्यपाल को हटाने की मांग निंदनीय है। हमारे राज्य में ऐसा किसी ने नहीं किया। सीएम ने कहा कि विजय बहुगुणा और विजय वर्गीय के डीएनए में क्या कॉमन है बताएं। विजय बहुगुणा ने अपने पिता की लीगैसी ही तोड़ दी। ऐसे व्यक्ति का कांग्रेस का क्या नाता हो सकता है।

50 साल तक गांव और गलियों की छानी खाक
सीएम ने कहा कि जिस स्टिंग को भाजपा अस्त्र बता रही है। उससे हरीश रावत की विश्वसनीयता को ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन 50 साल तक मैंने राज्य के गांव और गलियों की खाक ऐसे ही नहीं छानी है। सीएम ने कहा कि क्या स्टिंग से राज्य का भविष्य निर्धारण होगा।

पढ़ें:-स्पीकर के साथ नौ बागी विधायक पर दल बदल कानून के मामले में सुनवाई जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।