Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गवर्नर ने श्रमिक दिवस पर दीं शुभकामनाएं

    By Edited By:
    Updated: Sun, 01 May 2016 01:01 AM (GMT+05:30)

    राज्य ब्यूरो, देहरादून विश्व श्रम दिवस पर राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल ने श्रमिकों को शुभकामनाएं दी ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    राज्य ब्यूरो, देहरादून

    विश्व श्रम दिवस पर राज्यपाल डॉ कृष्णकांत पाल ने श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में श्रमिकों की महती भूमिका है। यह दिवस श्रमिकों को संगठित होने और उन्हें अपने हितों के प्रति जागरूक रहने का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि श्रमिक संगठित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ हितों के प्रति जागरूक रहें। निर्माण और विकास की दृष्टि से श्रमिक शक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है। निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी श्रम दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं।