Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डेंगू की आड़ में जनता को ठग रहे निजी अस्पताल

    By Edited By:
    Updated: Wed, 21 Sep 2016 10:08 PM (GMT+05:30)

    देहरादून: कांग्रेस ने डेंगू की आड़ में निजी अस्पतालों पर जनता से लूट-खसूट करने का आरोप लगाते हुए जिला ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून: कांग्रेस ने डेंगू की आड़ में निजी अस्पतालों पर जनता से लूट-खसूट करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही नगर निगम प्रशासन पर डेंगू की रोकथाम के लिए फॉगिंग की समुचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया।

    कांग्रेस के महानगर महासचिव फारुख राव ने कहा कि लक्षण न होने पर भी निजी अस्पतालों में मरीजों की डेंगू की जांच कराई जा रही है। इसके लिए मरीजों से निर्धारित से ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है। यह डॉक्टरों और पैथालॉजी लैब संचालकों की मिलीभगत के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में फॉगिंग के लिए टीम भेज रहा है, जहां भाजपा के पार्षद हैं। ब्राह्मणवाला, महबूब कॉलोनी, इंदिरा गांधी पार्क, रोचिपुरा आदि क्षेत्रों में एक दिन भी फॉगिंग नहीं की गई। प्रदर्शन में सखावत खान, सौरव ममगाई, आकाश गौर, आदित्य बिष्ट, आकाश जोशी आदि मौजूद रहे।