विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेट मैच में एसीए ने डीडीए को 12 रन से हराया

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 07 Nov 2017 10:47 PM (IST)

रेंजर्स ग्राउंड में चल रहे छठे नजर खान यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी(एसीए) ने दून डिफेंस ऐकेडमी (डीडीए) को शिकस्त दी।

क्रिकेट मैच में एसीए ने डीडीए को 12 रन से हराया
क्रिकेट मैच में एसीए ने डीडीए को 12 रन से हराया

देहरादून, [जेएनएन]: छठे नजर खान यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी(एसीए) ने दून डिफेंस ऐकेडमी (डीडीए) को शिकस्त दी। 

रेंजर्स ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में एसीए और डीडीए के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसीए की टीम ने अतिरिक्त 26 रनों की मदद से 199 रनों का स्कोर खड़ा किया। आदित्य सरना ने 57, भृगुराज ने 32, रवि नेगी ने 29 रनों की निजी पारी खेली।

डीडीए की ओर से जगमोहन ने तीन, प्रशांत और सन्नी कश्यप ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी डीडीए की टीम 34.3 ओवर में 187 रनों पर ही सिमट गई और 12 रन से मैच हार गई। फतेह राणा ने सर्वाधिक 56, एकलव्य ने 43, कार्तिक जोशी ने 16 रनों का योगदान दिया। एसीए की ओर से मयंक मिश्रा चार विकेट लेने में सफल रहे।

यह भी पढ़ें: फिरकी गेंदबाज एकता बिष्ट को मिलेगा उत्तराखंड खेल रत्न

यह भी पढ़ें: एसआरटीसी टिहरी और आरसीयू उत्तरकाशी की टीम जीती

यह भी पढ़ें: नितिन किरतने और विजय कन्नन ने जीते टेनिस मुकाबले