विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री नींबू निचोड़ने की मशीन

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 19 Aug 2016 12:53 PM (IST)Updated: Fri, 19 Aug 2016 12:58 PM (IST)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रावत नींबू निचोड़ने की मशीन हैं। भीमलाल आर्य के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्य की नाराजगी का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रावत नींबू निचोड़ने की मशीन हैं। पहले वह किसी व्यक्ति का अपने मतलब के लिए पूरा उपयोग करते हैं और फिर उसे निचोड़े हुए नींबू की तरह फेंक देते हैं। भीमलाल आर्य के साथ मुख्यमंत्री का ऐसा व्यवहार उनके दलित विरोधी चेहरे को उजागर कर रहा है।
मीडिया से वार्ता में उन्होंने यह आरोप लगाया। भट्ट ने मातृशक्ति व प्रदेश की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड को रावत सरकार से मुक्त कराने पर राज्य का भला संभव है।

पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने कार्यकर्ताओं में हाथापाई

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले मुख्यमंत्री रावत ने पूर्व विधायक आर्य को भाजपा के खिलाफ प्रयोग करने के लिए प्रलोभन दिए और अब उनको पूछ भी नहीं रहे। आर्य के मुख्यमंत्री की आलोचना व सरकारी पद से त्याग पत्र दिए जाने से यह साबित हो गया।

पढ़ें:-उत्तराखंड: कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक बागी नहीं त्यागी: पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के साथ भी मुख्यमंत्री ने ऐसा ही किया। उपाध्याय सरकार के बारे में सच बोलने लगे हैं, तो मुख्यमंत्री उन्हें धमकाने के लिए त्याग पत्र देने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भाजपा और अपने कार्यकाल की जांच कराने की चुनौती भी दी।

पढ़ें-आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल है प्रदेश की कांग्रेस सरकारः भट्ट
उन्होंने कहा कि भाजपा का तो कोई घोटाला नहीं निकलेगा, मगर रावत व कांग्रेस कार्यकाल के इतने घोटाले निकलेंगे कि सरकार में बैठे कई लोगों को जेल जाना पड़ेगा। नारी निकेतन जाकर मुख्यमंत्री का संवासिनियों से रखी बंधवाने को उन्होंने क्रूर मजाक बताया।

पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के सभी मामलों की हो न्यायिक जांचः किशोर
भट्ट ने कहा कि संवासिनियों के दुष्कर्म व भ्रूण हत्या जैसे गंभीर प्रकरण की राज्य सरकार ने सीबीआइ जांच भी नहीं कराई। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकट का निर्णय करना पार्टी संसदीय बोर्ड का विशेषाधिकार है।

पढ़ें-उत्तराखंड: द ग्रेट खली के 'दांव' से कांग्रेस को झटका
मीडिया में इस संबंध में भ्रमित बयान देने की अनुमति पार्टी किसी को नहीं देती। इस अवसर पर महिला मोर्चा संयोजक नीलम सहगल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह प्रभारी बलजीत सोनी आदि मौजूद थे। उधर, प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने भी मुख्यमंत्री पर यूज एंड थ्रो की नीति अपनाने का आरोप लगाया।
पढ़ें-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कांग्रेस विधायक जीतराम पर टिप्पणी, दिल मांगे मोर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।