Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमस्खलन की आशंका पर उत्‍तराखंड के चार जिलों में अलर्ट घोषित

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2016 09:15 AM (IST)

    मौसम का मिजाज बदलता देख उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारियों को एहतियात बरतने का आदेश दिया है। चमोली, उत्तरकाशी समेत रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून। मौसम का मिजाज बदलता देख उत्तराखंड शासन ने जिलाधिकारियों को एहतियात बरतने का आदेश दिया है। चमोली, उत्तरकाशी समेत रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी को हिमस्खलन से संभावित क्षेत्रों में खास ध्यान देने को कहा गया है। मुख्य सचिव शत्रुघन सिंह की तरफ से जारी आदेश में बताया कि बीते रोज रक्षा मंत्रालय की ओर से हिम एवं हिमस्खलन संस्थान के हवाले से शनिवार-रविवार को 3000 मीटर से ऊपर वाले इलाकों में हिमस्खलन की आशंका जताई है।
    गढ़वाल मंडल में बीते रोज मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला। बदरीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, गंगोत्री, यमुनोत्री, डोडीताल व हरकी दून में जहां हल्की बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम व हेमकुंड साहिब में जहां हल्की बर्फबारी हुई वहीं निचले स्थानों में दिनभर आसमान में बादल छाने के बाद शाम के समय हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

    केदारनाथ धाम में दोपहर बाद हल्की बर्फबारी शुरू हुई, जो देर शाम तक होती रही। बर्फबारी होने से केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए। वहीं जिला मुख्यालय में सुबह से ही बादल छाने के बाद शाम के समय हल्की धूप खिली। उत्तरकाशी दिनभर घने बादल छाए रहे। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारकांठा, हरकीदून, सुक्की टॉप आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हुई।
    पढ़ें:-उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड