Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्‍तराखंड में मौसम का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 26 Jan 2017 07:00 AM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में भारी वर्षा और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने संबंधित कार्रवाई भी शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    उत्‍तराखंड में मौसम का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी
    उत्‍तराखंड में मौसम का अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी

    देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अगले दिन भारी पड़ सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही इशारा कर रहा है। विभाग के मुताबिक 26 जनवरी की शाम अथवा रात से सूबे में अनेक स्थानों पर भारी वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर जोरदार बर्फबारी की संभावना है।

    इस चेतावनी को देखते हुए शासन ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने सभी जिलाधिकारियों को स्थिति से निबटने के लिए जरूरी ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के उच्च हिमालयी क्षेत्र में आइटीबीपी को सतर्क किया गया है। वहीं, चमोली में बदरीनाथ और हेमुकंड साहिब सहित चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला भी शुरू हो गया।

    यह भी पढ़ें: नई टिहरी में सर्दी से नहीं मिल पा रही राहत

    मौसम के करवट बदलने के साथ ही राज्यभर में बादलों ने डेरा डाल लिया है और चमोली जिले से इन्होंने तेवर दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मौसम ने करवट बदली है। इस मर्तबा सिस्टम मजबूत है और राज्य में जोरदार वर्षा और बर्फबारी की संभावना बनी है।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 26 जनवरी को बर्फबारी और बारिश की आशंका

    उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को राज्य में अनेक स्थानों पर खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिलों में शाम अथवा शाम से अगले 24 घंटे कहीं-कहीं भारी वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर भारी बर्फबारी हो सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मौसम ने बदली करवट, ऊंची पहाड़ियों पर हुआ हिमपात

    हरिद्वार, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर जनपदों में मूसलाधार बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं। 27 जनवरी को भी वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। इस बीच दोपहर बाद से चमोली जिले में बदरीनाथ धाम, हनुमानचटटी, हेमकुंड साहिब, घांघरिया, औली गोरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया। चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मौसम के रुख को देखते हुए आइटीबीपी, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग सहित अन्य विभागों को अलर्ट किया गया है।

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में सुबह-शाम ठिठुरन, दिन में गुनगुनी तपिश