यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अंबिका सोनी बोली, उत्तराखंड के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
उत्तराखंड की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने कहा कि राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वह भी उस वक्त पर जब राज्य आपदा से गु ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तराखंड की प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी ने दून पहुंचकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वह भी उस वक्त पर जब राज्य आपदा से गुजर रहा है।
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने देहरादून पहुंची। इससे पहले एयरपोर्ट जौलीग्रांट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इस वक्त केंद्र की सहायता की जरुरत है। लेकिन आर्थिक मदद को लेकर केंद्र राज्य सरकार की उपेक्षा कर रही है।
उन्होंने केंद्र पर सत्तासीन भाजपा सरकार पर राज्य सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए राजनीति करने का आरोप लगाया।