विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह ने केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

By sunil negiEdited By:
Published: Sat, 25 Jun 2016 10:12 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 12:38 PM (IST)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्‍होंने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन] : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज सुबह केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। जहां आयोजित शंखनाद रैली को वह संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सुबह करीब सात बजे दिल्ली से हेलीकॉप्टर के जरिये उड़ान भरी। करीब साढ़े आठ बजे वह केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह बदरीनाथ के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने पूजा की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रहे।

पढ़ें:-अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव, अब तीन दिन रहेंगे उत्तराखंड


भाजपा नेताओं ने किया रैली स्थल का निरीक्षण
हरिद्वार में भाजपा की शंखनाद रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सुबह 8 बजे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने ऋषिकुल मैदान में रैली स्थल का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने बताया कि रैली की तैयारी पूरी हो चुकी है।

पढ़ें:-कुंभनगरी हरिद्वार से अमित शाह करेंगे चुनावी शंखनाद

दावा किया कि देहरादून, रुड़की, ऋषिकेश सहित अन्य जगह से कार्यकर्ता हरिद्वार के लिए निकल चुके है। दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भेल स्टेडियम में हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे। इसके बाद वह त्रिशूल अतिथि गृह में कुछ देर रुकने के बाद 3:30 बजे रैली को संबोधित करेंगे।

पढ़ें:-हरिद्वार में अमित शाह की महारैली से पहले भाजपा-कांग्रेस में रार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।