Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मीजल्स-रूबेला टीकाकरण का विरोध हुआ शुरू

    By raksha.panthariEdited By:
    Updated: Mon, 30 Oct 2017 10:43 PM (GMT+05:30)

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और टिहरी जिले में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान को विरोध झेलना पड़ा। एएनएम और आशा कार्यकर्ता एक विरोध में उतर आईंं। ...और पढ़ें

    मीजल्स-रूबेला टीकाकरण का विरोध हुआ शुरू
    मीजल्स-रूबेला टीकाकरण का विरोध हुआ शुरू

    देहरादून, [जेएनएन]: राजधानी देहरादून और टिहरी में मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान को झटका लगा है। जहां एक ओर देहरादून में एएनएम ने सीएमओ दफ्तर में वैक्सीन रूम में ताला जड़ दिया, तो वहीं टिहरी में आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में तालाबंदी करने की कोशिश की।

    राजधानी देहरादून में गुस्साई एएनएम ने सीएमओ दफ्तर पर वैक्सीन रूम में ताला जड़ दिया, जिससे अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया। दरअसल, ननूरखेड़ा स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अभियान का शुभारंभ करना था। लेकिन इससे पहले एएनएम कार्यक्रम स्थल पर धरने पर बैठ गर्इं। जनपद देहरादून की एएनएम, सीटू से संबद्ध आशाएं और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के एक धड़े ने अभियान का बहिष्कार कर दिया। 

    वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय स्थित वैक्सीन रूम पर तालाबंदी करने वाली एएनएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है। अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को यह आदेश दिए हैं।

    टिहरी में भी मीजल्स-रूबेला टीकाकरण का विरोध  

    वहीं टिहरी जिला अस्पताल में भी मीजल्स-रूबेला टीकाकरण शुरू होने से पहले ही आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। टीकाकरण के विरोध में अस्पताल में तालाबंदी करने पहुंची आशा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और उन्हें तालाबंदी नहीं की। जिस पर आशा और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई और भारी फोर्स अस्पताल में तैनात किया गया। 

    यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: सेना के सेवानिवृत्त डॉक्टरों पर अभी संशय

    यह भी पढ़ें: लोनिवि के 1200 वर्कचार्ज कर्मचारियों को मिलेगी पेंशन

    यह भी पढ़ें: नई केदारपुरी के निर्माण कार्यों को उत्तराखंड कैबीनेट की मंजूरी 

     

    खबरें और भी