Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वनाग्नि रोकने को करें पुख्ता इंतजाम: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 03 Apr 2017 03:00 AM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गर्मी के मौसम में वनों में लगने वाली आग हर साल लाखों जीवों और वन संपदा को लील जाती है। अधिकारी इसे रोकने के ...और पढ़ें

    वनाग्नि रोकने को करें पुख्ता इंतजाम: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत
    वनाग्नि रोकने को करें पुख्ता इंतजाम: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

    देहरादून, [जेएनएन]: गर्मी के मौसम में वनों में लगने वाली आग हर साल लाखों जीवों और वन संपदा को लील जाती है। इसे रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि चीड़ के पेड़ों की लॉपिंग कराई जाए ताकि आग पकड़ने का खतरा कम हो।

    शनिवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय वन सेवा के अधिकारियों राजेंद्र महाजन और रंजना के साथ बैठक में वनाग्नि रोकने के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्र्रीष्मकाल में जंगल में लगी आग चीड़ के कारण तेजी से फैलती है। 

    इसे रोकने के लिए चीड़ के पेड़ों की छंटाई की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में उस पर जल्द काबू पाने के लिए अभी से तैयारी की जाए। उन्होंने अवैध खनन पर ठोस कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन को लेकर डीएफओ और अन्य अधिकारियों को सख्त हिदायत दी जाए। इस दौरान उन्होंने बंदरों को आबादी क्षेत्रों से दूर रखने की ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। 

    यह भी पढ़ें: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की कार्यकर्ताओं को नसीहत, जीत व्यक्ति नहीं संगठन की

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सरकारी आवास में किया प्रवेश

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में इलाज होगा सस्ता, मिलेंगी जेनेरिक दवाएं

    खबरें और भी