Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार टाइगर और चंदन इलेवन क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में

    By BhanuEdited By:
    Updated: Thu, 18 May 2017 05:40 AM (IST)

    प्रेमनगर स्पोर्टस क्लब की ओर से आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टाइगर व चंदन इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ...और पढ़ें

    बिहार टाइगर और चंदन इलेवन क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में
    बिहार टाइगर और चंदन इलेवन क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में

    देहरादून, [जेएनएन]: प्रेमनगर स्पोर्टस क्लब की ओर से आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टाइगर व चंदन इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

    दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर में चल रहे टूर्नामेंट में बिहार टाइगर व तिवारी इलेवन के बीच पहला मैच खेला गया। बिहार टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 73 रन बनाए। 

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिवारी इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 41 रन ही बना सकी। बिहार टाइगर ने 32 रन से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

    दूसरा मैच एसआर एसोसिएशन व चंदन इलेवन के बीच खेला गया। एसआर एसोसिएशन ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 69 रन बनाए। जवाब में चंदन इलेवन ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। चंदन इलेवन के लिए 13 रन बनाने और चार विकेट चटकाने वाले शिवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

    यह भी पढ़ें: स्टार नाइट इलेवन और साईंनाथ इलेवन ने जीते क्रिकेट मैच

    यह भी पढ़ें: शिक्षा विभाग ए ने जीता राज्य स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट

    यह भी पढ़ें: आरकेडिया व राइजिंग स्टार की क्रिकेट में रोमांचक जीत