Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 17 May 2016 12:27 PM (IST)

    मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले की सीबीआइ जांच वापस लेने के कैबिनेट के फैसले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। डोईवाला चौक पर कार्यकर्ताओं ने ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    डोईवाला (देहरादून)। मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले की सीबीआइ जांच वापस लेने के कैबिनेट के फैसले के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। डोईवाला चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
    भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मुख्यमंत्री के पुतले के साथ नगर में जुलूस निकाला। इसके बाद डोईवाला चौक पर पुतला फूंका गया।
    इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लूट खसोट वाली पार्टी बनकर रह गई है। सीबीआइ जांच में मुख्यमंत्री समेत कई कांग्रेस नेताओं के फंसने के डर से यह जांच वापस लेने का फैसला लिया गया।
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानीखेत में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार की भी निंदा की। पुतला फूंकने वालों में राजेंद्र तड़ियाल, सुशील जायसवाल, मनोज नेगी, कांता कुकरेती आदि शामिल थे।
    पढ़ें-उत्तराखंड: ऐन मौके पर टला बागियों का भाजपा प्रवेश