विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रवक्ता ने हरीश रावत पर साधा निशाना

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 02 May 2016 04:14 PM (IST)

सीडी स्टिंग प्रकरण में भाजपा ने फिर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि स्टिंग प्रकरण को लेकर हरीश रावत लगातार झूठ बोल रहे हैं।

News Article Hero Image

देहरादून। सीडी स्टिंग प्रकरण में भाजपा ने फिर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि स्टिंग प्रकरण को लेकर हरीश रावत लगातार झूठ बोल रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हरीश रावत को सवालों के जरिये घेरा। उन्होंने कहा कि सीडी को सामने लाने वाले पत्रकार से मिलने हरीश रावत क्या करने गए थे। इसका उन्हें जवाब देना चाहिए। क्या एक सीएम का प्रोटोकॉल तोड़कर इस तरह जाना सही है।
उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही हरीश रावत स्टिंग करने वाले के खिलाफ बयान देते रहे कि उस पत्रकार की बैकग्राउंड ठीक नहीं है। इसके बावजूद स्टेट चार्टर प्लेन से वह उससे मिलने क्यों गए। आखिर ऐसी उनकी क्या मजबूरी थी।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम पर बीजेपी पिछले दो साल से जो आरोप लगाती रही, उसे उनकी ही पार्टी के लोगों ने मुहर लगा दी है। वह पिछले दो साल से जनता के साथ मजाक ही कर रहे थे।
पढ़ें-इंदिरा हृदयेश ने भाजपा पर विधायकों को प्रलोभन देने का लगाया आरोप